यूपी में सीने पर चढ़कर बदमाशों ने पिता को मारीं ताबड़तोड़ गोलियां, मदद के लिए चिल्लाती रही बेटी
रायबरेली (यूपी) में बेटी केे सामने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बेटी संग बाइक से जा रहे पिता मुर्तज़ा (45) को हमलावरों ने सीने पर चढ़कर सिर में गोलियां मार दीं और बेटी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही। पुलिस ने मामले में 2 नामज़द समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।