यूपी में सिपाही के घर में मिला उसकी बहन व जीजा का शव, रेप के केस में जेल गया था जीजा

झांसी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को एक पुलिसकर्मी के घर में उसके जीजा और उसकी बहन का शव पड़ा मिला। मृतका की बहन के मुताबिक, जीजा के खिलाफ उसकी पहली पत्नी ने रेप का केस दर्ज करवाया था जिसमें वह जेल भी गया था। बकौल महिला, जीजा बहन को बहुत पीटता था और भाई के घर में दोनों रहते थे।