यूपी में सूर्या मर्डर केस का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, बकरीद के दिन चाकू घोंपकर की थी हत्या
गाज़ियाबाद (यूपी) में बकरीद के दिन 17-वर्षीय छात्र सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि असद का एक साथी मौके से फरार हो गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। सूर्या की मां ने आरोपियों के एनकाउंटर की गुहार लगाई थी।