यूपी में सिरफिरे आशिक ने युवती की शादी से पहले गोली मारकर की उसकी हत्या

बिजनौर (यूपी) में रविवार को एक सिरफिरे आशिक ने पिता के साथ बाइक से जा रही युवती की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद तमंचे के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती की 1 मई को शादी होने वाली थी।