यूपी में सुहागरात पर ₹1.50 लाख व ज़ेवर लेकर भागी दुल्हन, लिपस्टिक में मिलीं नशे की गोलियां
बदायूं (यूपी) में शुक्रवार को अपनी सुहागरात पर एक दुल्हन ससुराल से ₹1.50 लाख व ज़ेवर लेकर फरार हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, 6 माह पहले अनजान नंबर से आए कॉल के ज़रिए दूल्हे की उससे दोस्ती हुई थी और दुल्हन की लिपस्टिक में नशे की गोलियां मिली हैं। पुलिस ने दुल्हन की एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।