अयोध्या (यूपी) में प्रदीप नामक शख्स द्वारा सुहागरात पर पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर आत्महत्या किए जाने पर ज़िला अस्पताल के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर आलोक मनदर्शन ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "इसके तीन कारण हो सकते हैं।" उन्होंने कहा, "पहला-बेवफाई। दूसरा-सामाजिक डर। तीसरा-तुम नहीं तो मैं भी नहीं। प्रदीप के मन में पहले से कुछ शंकाएं रही होंगी।"