यूपी में सपा नेता ने निर्माणाधीन RCC सड़क पर दौड़ाई फॉर्च्यूनर कार, वीडियो आया सामने

औरैया (यूपी) में एक फॉर्च्यूनर कार सवार द्वारा निर्माणाधीन आरसीसी सड़क के ऊपर कार चलाने का वीडियो सामने आया है। कार पर सपा का झंडा लगा है और बताया जा रहा है कि कार सवार सपा का स्थानीय नेता है। यूपी बीजेपी ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा...उसमें बैठा है गुंडा।"

Load More