उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य कर विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा, "सर्वाधिक टैक्स देने वालों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाए...ये कार्यक्रम प्रदेश, ज़ोन, मंडल व जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएं।" वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा, "राजस्व चोरी रोकने के लिए सर्वे/छापे करने वाली टीम में दक्ष/कर्मठ कार्मिकों को शामिल किया जाए।"