यूपी में हिंदू युवती को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, दोनों ने भागकर की शादी

चंदौली (यूपी) की एक हिंदू युवती को एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर उज्जैन (मध्य प्रदेश) में शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से एक लड़की का परिवार दूसरी लड़की के घर में किराए पर रहता है और दोनों लड़कियों का पिछले 6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।