फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक प्राइवेट जेट गुरुवार को अनियंत्रित होकर पास की झाड़ियों में घुस गया। यह हादसा उड़ाने भरते समय हुआ व घटना के समय विमान में छह लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रनवे पर लगभग 400 मीटर तक दौड़ने के बाद जेट अनियंत्रित हो गया था।