inshorts

यूपी में होली के लिए ₹50,000/किलोग्राम तक में बिक रही है 'गोल्डन गुजिया'

उत्तर प्रदेश में कई मिठाई दुकानदार 'गोल्डन गुजिया' बेच रहे हैं जिसकी कीमत गोंडा की एक प्रतिष्ठित दुकान पर ₹50,000/किलोग्राम या ₹1,300/पीस है। वहीं, आगरा की बृज रसायनम दुकान पर ₹700/पीस में यह गुजिया मिल रही है। बृज रसायनम के मालिक ने बताया कि इस गुजिया में अंदर ड्राई फ्रूट होते हैं और ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है।