एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि लाल किला कार ब्लास्ट मामले के आरोपियों की लखनऊ में सिलसिलेवार आतंकी हमला करने की योजना थी जिसमें यूपी विधानसभा, बापू भवन और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने का लक्ष्य था। बकौल अधिकारी, आरोपियों ने इसे लेकर 2025 में 25-30 अगस्त के बीच फरीदाबाद से लखनऊ तक की रेकी की।