यूपी सरकार ने 17 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में 2024-2025 के लिए अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ₹17,865 करोड़ का बजट पेश किया है। यह बजट नगर विकास, बुनियादी ढांचे और महाकुंभ से जुड़ी सुविधाओं पर केंद्रित है। वहीं, जेवर एयरपोर्ट के लिए भी धन आवंटित किया गया।