यूपी सरकार के कैंसर संस्थान में 57 पदों पर निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में 57 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cancerinstitute.edu.in पर जाकर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए फीस का भुगतान करना होगा जो विभिन्न वर्ग के लिए अलग-अलग है।