inshorts

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, गौतमबुद्ध नगर और गाज़ियाबाद में डीज़ल ऑटोरिक्शा पर लगा बैन

एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार ने गौतमबुद्ध नगर और गाज़ियाबाद में डीज़ल ऑटोरिक्शा संचालन तुरंत बंद करने का फैसला किया है। वहीं, बागपत में 31 दिसंबर 2025 तक सभी डीज़ल ऑटोरिक्शा हटाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुज़फ्फरनगर और शामली में भी डीज़ल ऑटोरिक्शा चरणबद्ध तरीके से बंद किए जाएंगे।