यूपी सरकार ने एकसाथ 206 PPS अधिकारियों के कर दिए ट्रांसफर, सामने आई सूची
यूपी सरकार ने गुरुवार को 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए जिनकी सूची सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रमोशन प्राप्त व एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गौरतलब है, लखनऊ, शाहजहांपुर, महाराजगंज, महोबा, भदोही, गोंडा, कौशांबी, गोरखपुर समेत करीब 65 ज़िलों के अधिकारी बदले गए हैं।