inshorts

यूपी सरकार ने बकरीद पर नमाज़ और कुर्बानी को लेकर जारी की एडवाइज़री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले बैठक कर सभी ज़िलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क जाम कर नमाज़ पढ़ने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बकरीद पर सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं की कुर्बानी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।