यूपी सरकार ने मंज़ूर किए 19 प्रस्ताव, गेहूं के समर्थन मूल्य पर हुआ यह एलान

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सोमवार को 19 प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी। इसमें गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2,425/क्विंटल तय किया गया व इसके लिए 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। वहीं, बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए निःशुल्क भूमि दी गई है। इसके अलावा 7 नगर निगम में स्मार्ट सिटी परियोजना को 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।