यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का किया एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का एलान किया है। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे और इससे सरकार पर कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम ₹6,908 तक का बोनस मिलेगा और यह राशि 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर तय की जाएगी।