यूपी सरकार ने लाखों TET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा परीक्षा का आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों टीईटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा का शुल्क बढ़ाने की तैयारी की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवेदन शुल्क को न बढ़ाया जाए। गौरतलब है कि आवेदन शुल्क को ₹600 से बढ़ाकर ₹1700 किए जाने की खबरें सामने आई थी।