यूपी सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को 'राष्ट्रीय अध्यापक कल्याण प्रतिष्ठान कोष' की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में संशोधन किया है। इसके तहत मृत शिक्षकों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक अनुदान राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख व गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों को ₹30,000 की जगह अब ₹1 लाख की मदद मिलेगी।