सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर प्रयागराज के महाकुंभ मेले का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "अव्यवस्था सिर्फ श्रद्धालुओं को ही नहीं महाकुंभ प्रशासन और प्रबंधन में दिन-रात लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को भी थका रही है।" उन्होंने लिखा, "यूपी सरकार...हमारे अनुरोध को आलोचना न समझे बल्कि आग्रह मानते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करे।"