यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर यूक्रेन ने किया हमला
रूस की सरकारी न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी रोसाटॉम के मुताबिक, यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के नियंत्रण वाले ज़ापोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। कंपनी ने आगे कहा, "इस धमाके से मुख्य उपकरणों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन टर्बाइन हॉल की दीवार में एक छेद हो गया।"