inshorts

यूरोप के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक, चेक-इन व बोर्डिंग सिस्टम ठप; कई फ्लाइट्स रद्द

यूरोप के कई देशों के एयरपोर्ट्स पर बड़े साइबर हमले हुए हैं जिसके चलते हीथ्रो एयरपोर्ट (लंदन) और बर्लिन एयरपोर्ट (जर्मनी) समेत प्रमुख यूरोपीय हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। बकौल रिपोर्ट्स, साइबर हमले में चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम को संचालित करने वाले सेवा प्रदाता को निशाना बनाया गया जिसके चलते उड़ानें रद्द हुईं या फिर उनमें देरी हुई।