यूरोप में टेस्ला की कारों की बिक्री जुलाई में 40% घटी, BYD की बिक्री में हुई ज़ोरदार बढ़ोतरी
यूरोपीय ऑटोमोबाइल निर्माता संघ के अनुसार, जुलाई में यूरोप में टेस्ला की कारों की बिक्री 8,837 रही जो पिछले वर्ष की तुलना में 40% कम है जबकि चीनी कंपनी बीवाईडी ने 13,503 कारें बेचीं जो पिछले वर्ष की तुलना में 225% ज़्यादा है। ऑटोमोबाइल रिसर्च हेड (केप्लर शेव्रे) थॉमस बेसन के अनुसार, चीनी कंपनियां यूरोप में पकड़ मज़बूत कर रहीं।