यूरोपीय देशों में प्रवेश के लिए बदला नियम, लागू हुआ डिजिटल 'एंट्री ऐंड एग्ज़िट सिस्टम'
यूरोपीय संघ (EU) ने शेंगेन क्षेत्र में गैर-ईयू देशों के नागरिकों की आवाजाही पर नज़र रखने के लिए नया डिजिटल एंट्री ऐंड एग्ज़िट सिस्टम (EES) लॉन्च किया है। यह एक ऑटोमेटेड-बायोमेट्रिक प्रणाली है जो पासपोर्ट पर मैन्युअल स्टैम्पिंग की प्रक्रिया की जगह लेगी। इस प्रणाली में गैर-ईयू नागरिकों को प्रवेश-निकास के समय फिंगरप्रिंट और फोटो देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।