यूरोपीय देश लिकटेंस्टीन की नहीं है अपनी करेंसी, फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में है शुमार
स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसे यूरोपीय देश लिकटेंस्टीन की अपनी कोई आधिकारिक करेंसी नहीं है। यह स्विट्ज़रलैंड की मुद्रा 'स्विस फ्रैंक' इस्तेमाल करता है। अपनी करेंसी न होने के बावजूद स्थिर अर्थव्यवस्था होने के कारण यह यूरोप के सबसे अमीर देशों में शुमार है। लिकटेंस्टीन में एयरपोर्ट नहीं हैं और यह स्विट्ज़रलैंड व ऑस्ट्रिया के एयरपोर्ट इस्तेमाल करता है।