यूरोपियन T20 लीग में डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक बने द्रविड़, अश्विन करेंगे कप्तानी

भारतीय क्रिकेट लेजेंड राहुल द्रविड़ यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की फ्रैंचाइज़ी डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक बन गए हैं। द्रविड़ उस भारतीय समूह का हिस्सा हैं जिसने टीम का अधिग्रहण किया है। वहीं, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन गार्डियंस की कप्तानी करेंगे। गौरतलब है कि अभिनेता और फिल्म निर्माता अभिषेक बच्चन भी इस लीग के हिस्सेदार हैं।

Load More