युवाओं व महिलाओं समेत सबके लिए सपनों का बजट है : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट-2024 को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है, "यह एक तरीके से सबके लिए सपनों का बजट है। हर वर्ग के लिए खासकर युवाओं व महिलाओं के लिए।" उन्होंने कहा, "आर्थिक रूप से पिछड़े पूर्वी राज्यों के लिए जो घोषणा हुई है...उससे पूर्वी भारत आर्थिक हब के रूप में उभरकर आएगा।"