युवक के पेट से राजस्थान में निकाली गई घड़ी, नट-बोल्ट व कीलें
एसएमएस अस्पताल (जयपुर) में एक युवक के पेट से घड़ी, नट-बोल्ट और कीलें व अन्य सामान निकाला गया है। पेट दर्द व उल्टियों के बाद उसे अस्पताल लाया गया था व करीब 3-घंटे तक यह सर्जरी चली। 'न्यूज़-18 हिंदी' ने डॉक्टरों के हवाले से लिखा कि मरीज़ को 'पाइका' नामक मानसिक समस्या है जिसमें व्यक्ति गैर-खाद्य वस्तुएं खाने लगता है।