युवक की बैडमिंटन खेलते समय हैदराबाद में हार्ट अटैक से हुई मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
हैदराबाद के एक स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय 25-वर्षीय युवक की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है। रविवार को हुई घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दोस्तों संग बैडमिंटन खेलते वक्त युवक अचानक गिरते हुए दिख रहा है। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है और वह नियमित रूप से बैडमिंटन खेलता था।