युवक ने 6 महीने तक AI की मदद से की प्लानिंग, फिर की लिव-इन पार्टनर के मां-बाप और बहन की हत्या
बेंगलुरु पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के आरोप में एक 25 वर्षीय युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, शख्स ने हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए 6 महीने तक AI चैटबॉट को एक 'साथी' के रूप में इस्तेमाल किया। उस पर प्रेमिका के माता-पिता और छोटी बहन की हत्या करने का आरोप है।