युवक ने SC से की पिता की पहचान के लिए DNA टेस्ट की मांग, कहा- विवाहेतर संबंध का नतीजा हूं
सुप्रीम कोर्ट में एक 23-वर्षीय युवक ने याचिका दायर कर अपने जैविक पिता की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट और मुआवज़े की मांग की। उसने कहा कि वह अपनी मां के विवाहेतर संबंध का नतीजा है। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि विवाह समाप्त होने के 280-दिन के भीतर जन्मा बच्चा पति की वैध संतान माना जाता है।