युवक ने यूपी में बकरियों का मनाया जन्मदिन, छपवाया कार्ड और ग्रामीणों को दी दावत

हरदोई (उत्तर प्रदेश) में एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन मनाया है। पशुपालक ने बकरियों को नहलाकर कपड़े पहनाए और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उसने गांव के करीब 250 लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा और उन्हें दावत दी जिसके बाद सभी ने बकरियों को बधाई दी। पशुपालक ने कहा, "मैंने बकरियों को बेटियों की तरह पाला है।"