युवराज की साइन की हुई जर्सी को स्टुअर्ट ब्रॉड ने कूड़े में फेंक दिया था: स्टुअर्ट के पिता
इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने खुलासा किया है कि उनके बेटे ने युवराज सिंह की साइन की हुई भारत की जर्सी को कूड़ेदान में फेंक दिया था। युवराज से 6 छक्के खाने वाले स्टुअर्ट को यह जर्सी क्रिस ने क्रिसमस पर दी थी। उन्होंने कहा, "उसने गिफ्ट देखा और फिर कूड़ेदान में फेंक दिया।"