युवराज सिंह ने अमेरिका में लॉन्च किया अपना नया लग्ज़री टकीला ब्रैंड

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में अमेरिका के शिकागो में 'फिनो टकीला' नाम से एक लग्ज़री टकीला ब्रैंड लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टकीला ब्रैंड भारत में अप्रैल 2025 तक लॉन्च हो सकता है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने भी शराब की कारोबार में एक नए ब्रैंड के साथ कदम रखा है।