पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी बल्लेबाज़ी निखारने में युवराज की भूमिका रही है। वैभव ने यूएई-A के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने से पहले युवराज से 30 मिनट बात की थी।