येस बैंक को GST विभाग से मिला ₹63,26,98,888 का डिमांड नोटिस
येस बैंक को महाराष्ट्र GST विभाग से ₹63,26,98,888 का डिमांड नोटिस मिला है। बैंक ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगा क्योंकि उसके पास अपने पक्ष के समर्थन में पर्याप्त कानूनी आधार मौजूद हैं। बैंक का कहना है कि इस नोटिस का उसके वित्तीय प्रदर्शन/रोजमर्रा के कारोबार पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।