येस बैंक के शेयर में आई 8% तक की तेज़ी, छुआ नया 52 वीक हाई
प्राइवेट सेक्टर के येस बैंक के शेयरों में शुक्रवार को 8.3% की तेज़ी आई जिसके बाद कंपनी का शेयर ₹24.30 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। इसके साथ बैंक का शेयर 2 सप्ताह में 14% और 6 महीनों में 39% मज़बूत हो चुका है। गौरतलब है, बैंक में जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने हिस्सेदारी खरीदी थी।