inshorts

येस बैंक में दो बैंकों ने घटाई हिस्सेदारी, ₹6900 करोड़ में हुई डील

बंधन बैंक और फेडरल बैंक ने बुधवार को येस बैंक लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी घटा दी। दोनों बैंकों ने मिलकर करीब 32 करोड़ शेयर जापान की SMBC को बेच दिए और इस डील से दोनों को लगभग ₹6,900 करोड़ मिले। बंधन बैंक ने 15.39 करोड़ जबकि फेडरल बैंक ने 16.62 करोड़ शेयर ₹21.50 प्रति शेयर की दर से बेचे।