यूज़र का दावा- उबर ड्राइवर ने मेसेज में अगवा करने की बात कही; स्क्रीनशॉट सामने आने पर छिड़ी बहस

गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी एक रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि उबर चालक ने उनको पिक करने के लिए आते वक्त मेसेज में कहा, "मैं तुम्हारा खुशी-खुशी अपहरण करना चाहता हूं।" इसके बाद उसने बुकिंग कैंसल कर दी। एक रेडिट यूज़र ने कहा, "'ड्रॉप' ऑटो करेक्ट से 'किडनैप' हो गया।" एक अन्य ने कहा, "ऑटो करेक्ट ऐसे काम नहीं करता।"