यकीन नहीं हुआ कि मैंने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है, भावुक हो गया था: शुभम कुमार

यूपीएससी परीक्षा 2020 में पहली रैंक हासिल करने वाले शुभम कुमार ने कहा है, "जब मैंने लिस्ट देखी तो यकीन नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया है...वापस से रोल नंबर मिलाया। थोड़ा भावुक भी हो गया...।" उन्होंने बताया, "मैं पिछले 3-साल से तैयारी में लगा था, पिछले साल 290 रैंक आई थी...भारतीय रक्षा लेखा सेवा में चयन हुआ था।"