यकीन है आप टीम की विरासत आगे बढ़ाएंगे: ऋतुराज को सीएसके का कप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने ऋतुराज गायकवाड़ को एमएस धोनी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का नया कप्तान बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतुराज की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुझे यकीन है कि आप अपने शांत स्वभाव से चेन्नई सुपर किंग्स की विरासत को आगे ले जाएंगे।"