यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है: कोविड-19 पर ईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कोविड-19 महामारी के बीच विधानसभा चुनावों के आयोजन की चुनौती पर कहा, "यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है।" बकौल चंद्रा, "चुनाव में तैनात होने वाले सभी अधिकारी पूर्ण कोविड-19 टीकाकृत होंगे और उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स का दर्जा मिलने के चलते बूस्टर डोज़ भी लगाई जाएगी।"