शीर्ष वायरस विज्ञानी गगनदीप कांग ने कहा है, "जब तक (कोविड-19 का कोई) नया वैरिएंट नहीं आएगा, तीसरी लहर उतनी भयावह नहीं होगी जितना कि हमने दूसरी लहर के दौरान सामना किया था।" उन्होंने आगे कहा, "हम कोविड-19 से निपट नहीं पाए हैं। क्या हम कोविड-19 से निजात पाने जा रहे हैं? निकट भविष्य में नहीं।"