यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) की 84वीं बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹9991.85 करोड़ का बजट पास किया गया है। बैठक में किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवज़ा राशि को ₹3,400 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर ₹4,300 प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। कॉरपोरेट व रेज़िडेंशियल सहित सभी संपत्ति की दरों में भी इजाफा किया गया है।