यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, 100 बकरों की मौत व 7 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण 6 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई जिसमें 100 बकरों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 230 बकरों से भरा हुआ ट्रक पलट गया था।

Load More