मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में करीब 40-यात्री सवार थे और सभी ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया और करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।