संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के मुताबिक, यमन के अबयान प्रांत के तट पर रविवार को 154-प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई जिसमें कम-से-कम 68 लोगों की मौत हुई और 74 लापता हैं। नाव सवार सभी प्रवासी इथियोपिया से थे जो यमन होते हुए सऊदी अरब में रोज़गार की तलाश में निकले थे। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।