inshorts

यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को किया रिहा

रेड क्रॉस ने बताया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को 153 युद्ध बंदियों को रिहा कर दिया। रेड क्रॉस ने युद्ध बंदियों की एकतरफा रिहाई का स्वागत किया है। बकौल रेड क्रॉस, यह लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए और बातचीत से समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।